दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के ताया सिंह की सुरक्षा में तैनात गनमैन की गोली लगने से मौत हो गई है। गनमैन का नाम हरदीप सिंह था। हरदीप को उसी की ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगी। इस घटना के बाद सभी डर गए हैं। कहा जा रहा है कि गनमैन पिस्टल को साफ कर रहा था और गलती से गोली चल गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में लगी हुई है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी लापरवाही गनमैंन से कैसे हुई है। जानकारी के अनुसार गनमैन अपनी पिस्तौल को साफ कर रहा था लेकिन अचानक स्ट्रीगर पर उसका हाथ आ गया और गोली लग गई। हालात को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अब गनमैन का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। वहीं पुलिस जांच में जुड़ गई है.

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसके पूरे परिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और यह गनमैन उनके ताई जी के सुरक्षा में लगा हुआ था। इस घटना से सिद्धू मुझसेवाला के परिवार के लोग भी सकते में आ गए हैं।
- दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर डीटीसी बस सेवा फिर शुरू: 21 किलोमीटर, 12 फेरे, यात्रियों को मिली राहत
- जींस का रंग उड़ने से हैं परेशान? ये स्मार्ट हैक्स अपनाएं, सालों तक रहेगी नई जैसी
- दक्षिण कोरिया की ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री हुई स्वाहा, 10 लोगों की मौत, 59 अन्य लोग घायल
- ईरान-इजराइल जंग का साइड इफेक्ट, बिहार में कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत, 5 वाली चाय अब 10 की, पटना से गया तक होटलों ने बढ़ाए रेट
- ग्वालियर के 116 मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अता कीः देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी

