लुधियाना. लुधियाना से बेहद दुखी करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक नाबालिक से साथ एक अधेड़ ने छेड़छाड़ की है। अधेड़ को पकड़ लिया गया है और सूचना पुलिस को दे दी गई है।
थाना डाबा के अधीन आते मैड कालोनी में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को नाबालिगा से शारीरिक तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी को नाबालिगा के परिवार वालों ने मौके पर ही पकड़ कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के रहने वाले बलदेव राज के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची की मां के बयान पर बच्ची से छेड़छाड़ करने व पोक्सो एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में बताया कि उक्त आरोपी उनके पड़ोस में रहता है, जिनके साथ उनकी काफी जान पहचान है, लेकिन उसकी नियत ऐसी है इसका अनुमान किसी को भी नहीं था।पीड़ित बच्ची की उम्र 8 साल बताई जा रही है। बच्ची आरोपी के घर गई थी उस समय उसके घर में आरोपी की पत्नी नहीं थी, ऐसे के ही आरोपी ने मौके का फायदा उठाया है। जब कुछ समय तक बच्ची वापस नहीं आई तो इसकी मां उसको देखने के लिए कमरे में गई, तो देखा कि आरोपी आपत्तिजनक हालत में था। जब वह भागने लगा तो उसने शोर मचा दिया और आस पड़ोस के लोगों की सहायता से काबू कर लिया। इसके बाद आरोपी मौके पर ही अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने लगा।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जबकि नाबालिगा की भी मेडिकल जांच करवाई गई है।
- सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर
- बिहार में देश की पहली हेरिटेज सुरंग, CM नीतीश ने किया पटना के दो म्यूजियमों को जोड़ने वाली अंडरग्राउंड टनल का शुभारंभ
- रंग पंचमी पर महाकाल की शरण में मोहन: मुख्यमंत्री ने दंडवत होकर भगवान महाकालेश्वर को किया प्रणाम, परंपरागत महाकाल की गेर का किया ध्वज पूजन
- मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधी, गैस कटर से उड़ाया SBI का एटीएम, सोती रही पुलिस, लुटेरे लाखों ले उड़े!
- जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज पहुंचे धार्मिक नगरी ओरछाः शिष्यों के साथ प्रभु राम राजा सरकार के दरबार में टेका मत्था, विश्व में शांति और कल्याण की प्रार्थना की

