Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (12 अगस्त 2026) की खबरों में NEET पेपर लीक का चार्जशीट भी लीक; इमरान खान की मौत का दावा; CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर सीजन-2 का किया ऐलान; पीएम मोदी से खरगे बोले- भाई साहब! आप बदल गए हैं प्रमुख रहा।

1. NEET पेपर लीक का चार्जशीट भी लीक
NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने CBI की चार्जशीट का संज्ञान लिया है. कोर्ट ने 13 आरोपियों पर शिकंजा कसने के साथ ही मीडिया लीक पर नाराजगी जताई है. अदालत ने इसे अत्यधिक संवेदनशील करार देते हुए कहा कि जो तथ्य अभी अदालत के समक्ष आए ही नहीं है, उनका इस तरह सार्वजनिक होना कहीं से भी सही नहीं है. यह महत्वपूर्ण फैसला स्पेशल जज अजय गुप्ता की अदालत ने सुनाया है.

2. इमरान खान की मौत का दावा
जेल में बंद इमरान खान की मौत का दावा किया गया है। पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो गई है। सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत एस खान (Pakistani journalist Wajahat S Khan) ने दावा किया कि तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों को आशंका है कि इमरान अब जिंदा नहीं हैं। वहीं इमरान खान की जेल में मौत होने की अटकलों ने सनसनी मचा दी है।

3. CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर सीजन-2 का किया ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है. दीपके ने कहा कि BJP के लोग सभी को डरा-धमका रहे हैं कि अगर कोई कॉकरोच जनता पार्टी वालों को मीटिंग के लिए जगह दे देगा, तो उनको उल्टा लटकाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर बहुत से लोग कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा. दीपके ने ऐलान करते हुए कहा, “मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है.”

4. पीएम मोदी से खरगे बोले- भाई साहब! आप बदल गए हैं
: छात्रों पर लाठीचार्ज और अयोध्या राम मंदिर चोरी पर संसद में जारी गतिरोध के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे की मुलाकात हुई। मौका था एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी के रिसेस्पशन (Supriya Sule Daughter Wedding Reception) का। नई दिल्ली में हुए इस भव्य स्वागत समारोह में पक्ष और विपक्ष के कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुए। वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ नज़र आए। यह काफ़ी दुर्लभ नजारा था और इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंदिता कुछ समय के लिए पीछे छूट गई। संसद में एक दूसरे पर आरोपों की बौछार और मतभेद रखने वाले नेताओं के बीच मजकर हंसी और मजाक का दौर चला। हंसी-मज़ाक वाली बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
अमित शाह बोलें- विपक्ष सभी सवालों का जवाब दूंगाः जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज (Lathicharge on students) और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष का संसद में हंगामा जारी है। सरकार और विपक्ष में गतिरोध के कारण संसद नहीं चल पा रहा है। विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा है। अब संसद में गतिरोध पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अमित शाह ने कहा कि हम सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्ष सभी सवालों का जवाब दूंगा। विपक्ष में हिम्मत है तो मैं आज दोपहर 3 बजे सदन में बोलने को तैयार हूं। सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। (पूरी खबर पढ़े)
पान मसाला-गुटखा की प्लास्टिक पैकिंग पर बैन: पान मसाला-गुटखा की प्लास्टिक पैकिंग पर बैन लग गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पान मसाला की प्लास्टिक पैकिंग पर बैन लगाया है। नए नियमों के तहत कंपनियां अब सिर्फ पेपर, टिन या ग्लास कंटेनर में ही पान मसाला पैक कर बेच सकेंगी। नया नियम 10 अगस्त 2026 से लागू हो गया है। इससे कंपनियों और ग्राहकों दोनों पर असर पड़ेगा, जिसमें संभावित मूल्य वृद्धि भी शामिल है। (पूरी खबर पढ़े)
500 से ज्यादा आतंकवादी घुसपैठ का कर रहे इंतजारः ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक तरफ भारत में घुसपैठ के लिए 500 से ज्यादा आतंकवादियों को सीमा पर बिठाकर रखा है, वहीं दूसरी ओर लश्कर-ए-तैयबा (LeT), हिज़्बुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे आतंकी संगठनों के बीच बेहतर तालमेल के लिए सीधे आईएसआई ने अपने नियंत्रण में लिया है। (पूरी खबर पढ़े)
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबितः दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के पूर्व जज यशवंत वर्मा कैशकांड केस में जांच कमेटी रिपोर्ट लोकसभा में पेश कर दिया है। जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार (12 अगस्त) को संसद में पेश किया। रिपोर्ट में यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत सभी आरोप सही साबित हुए हैं। इसके आधार पर कानून के अनुसार आगे की जरूरी कार्रवाई की जाएगी। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


