पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद अब नतीजे आ चुके हैं। जनता की पसन्द और उनके फैसले ने यह साबित कर दिया है कि आप के उम्मीदवार पर ही उन्होंने विश्वास किया है।
नतीजे के अनुसार चार में से तीन सीट में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है, वहीं एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बड़ी बात यह है कि पूरे उपचुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ रहा।गिद्दड़बाहा से हरदीप डिंपी ढिल्लों, चब्बेवाल से इशांक चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा और बरनाला से कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने बाजी मारी है।
मान ने किया ट्वीट
पंजाब सीएम भगवंत मान ने उपचुनाव में जीत पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा-उपचुनावों में शानदार जीत के लिए पंजाबियों को बहुत-बहुत बधाई। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी पूरे देश में दिन-प्रतिदिन ऊंचाइयां छू रही है। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना भेदभाव और ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं। उपचुनावों के दौरान पंजाबियों से किए गए हर वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इंकलाब जिंदाबाद।

केजरीवाल ने कहा जनता का विश्वास हमारी जीत
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के चुनावी नतीजे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि पंजाब के लोगों ने उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को चार में से तीन सीट देकर फिर से आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है। पंजाब के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया और सबको बहुत-बहुत बधाई।
- भोले की भक्ति में लीन दिखा टाइगर: शिवलिंग पर रगड़ता रहा सिर, Video Viral
- Rajasthan News: स्कूल में खेल रही मासूम पर काल बनकर गिरी दीवार: जालौर में बड़ा हादसा, सीसीटीवी हटाने के आरोप से आक्रोश
- ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान चुन लिया गया UN में इस बड़े पद के लिए, जाने पूरी बात
- ‘पेड़ काटना पाप है, पुलिस हमारी बाप है…’, शमशाबाद में वनकर्मियों के हमलावरों का पुलिस ने निकाला जुलूस
- अप्रैल से लागू होगा.. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

