पंजाब के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एजीटीएफ ने मंजीत महल द्वारा संचालित एक संगठित आपराधिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए उसके तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि मंजीत महल वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। उसके तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 18 जिंदा कारतूस के साथ दो .30 कैलिबर पिस्तौल बरामद किए हैं। उन्होनें बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं।

आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अपने हैंडलर मंजीत महल के निर्देश पर राज्य में सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- दरिंदगी पर सियासत: ‘CM चुनाव प्रचार में व्यस्त’ सांसद संजय राउत बोले- माफी मांगें मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
- जनसुनवाई के लिए सीएम आवास पहुंची जनता, धामी ने शिकायतों पर लिया संज्ञान, अफसरों को दिए निर्देश
- कैथल: पंजाबी सेवा सदन ने जरूरतमंदों को बांटा राशन, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स का नया सत्र भी जल्द होगा शुरू
- SRH vs KKR IPL 2026: 165 रन पर ऑल-आउट हुई हैदराबाद, ट्रैविस हेड ने जड़ा अर्धशतक, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 3 विकेट
- ‘मुझे कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, बृजभूषण के खिलाफ विनेश फोगाट का खुलासा, देखें वीडियो
