चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में मंगलवार सुबह स्थित दो क्लबों के बाहर बम धमाके हुए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन धमाकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इन धमाकों के कारण दोनों क्लबों के शीशे टूट गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक फेंकने वाले हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, दो बाइक सवारों ने क्लबों के बाहर देसी बम फेंके, जिससे क्लबों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के तुरंत बाद चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ का दौरा करने वाले हैं। उनके दौरे से पहले इस धमाके को दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है।
- Bastar News Update : मवेशियों पर रूपेश बघेल ने टंगिया से हमला किया, लोगों में आक्रोश… मौसम की बेरुखी से सूखा महुआ सीजन… हफ्तेभर में उखड़ने लगी ढाई करोड़ की सड़क… लखमा के बस्तर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता : पैराग्लाइडरों के उड़ान भरते ही रंग-बिरंगा हुआ आसमान
- IS ने ली हमले की जिम्मेदारी, लेकिन फंडिंग को लेकर भारत पर आरोप; पाकिस्तान के गृह मंत्री का दावा
- Durg-Bhilai News Update: ‘जश्ने काबुली सरकार’ का आगाज 14 फरवरी से… चावल उत्सव से पहले दिन दुकानों में लगा रहा ताला… फैक्ट्री में जूनियर टेक्नीशियन की मौत पर मुआवजा के लिए प्रदर्शन… बीएसपी के रिटेंशनधारी निकालेंगे जनजागरण रैली…
- ‘हम भी तेरे दादा हैं’ : अपने पैतृक गांव में लोगों से मिलने निकले सीएम योगी, रास्ते में एक बच्चे ने…


