Rajasthan News: संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवा मामले एवं खेल विभाग की ओर से जयपुर के चित्रकूट स्टेडियम में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान युवाओं और स्कूली बच्चों को संविधान की शपथ दिलाई गई।

मंत्री राठौड़ ने बच्चों को संविधान के महत्व को समझाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, संविधान हमें समानता, न्याय और विविधता में एकता बनाए रखना सिखाता है। प्रतिभागियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया, और बड़ी संख्या में युवा इस आयोजन में शामिल हुए।
ठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को बचाने और संरक्षित करने के लिए कार्य कर रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कई बार संविधान को बदला और आज विदेश में देश के बारे में भ्रांतियां फैला रही है।
पढ़ें ये खबरें
- अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग का बड़ा एक्शन: 4 प्रमुख क्रशर प्लांटों को किया सील, मचा हड़कंप
- ’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है… IAS रिंकू सिंह के इस्तीफे पर अखिलेश ने कहा- भावावेश में आकर कोई फैसला न करें, PDA सबको उचित सम्मान और स्थान देगी
- जुए में पैसे हारने पर विवाद, कलयुगी पति ने ईंट से सिर कूचकर 8 महीने की गर्भवती पत्नी की ली जान
- 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर एक्ट्रेस लीना मारिया का चौंकाने वाला दावा, सुकेश-मारिया की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी
- Bihar Crime: बाइक की सर्विसिंग से संतुष्ट नहीं हुआ तो गैरेज संचालक को मार दी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

