भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार ने आईएएस अधिकारी सुजाता आर. कार्तिकेयन के अवकाश विस्तार के आवेदन को खारिज कर दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कार्तिकेयन के अवकाश को छह महीने और बढ़ाने के आवेदन को खारिज करते हुए सरकार ने उन्हें कल कार्यालय में आने का निर्देश दिया।
कार्तिकेयन 31 मई से छह महीने की अवधि के लिए अवकाश पर हैं। उनकी छुट्टी की अवधि कल यानि २६ नवंबर को समाप्त हो गई।
इस साल 7 जून को सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग ने सुजाता आर. कार्तिकेयन को उनकी 10वीं की परीक्षा में बैठने वाली नाबालिग बेटी की देखभाल के लिए छह महीने की चाइल्डकैअर लीव दी थी।
चाइल्ड कैअर लीव अवधि के दौरान कार्तिकेयन को छुट्टी पर जाने से पहले मिलने वाले वेतन के बराबर छुट्टी वेतन दिया गया। ओडिशा सरकार ने एआईएस (छुट्टी) नियम, 1955 के नियम 18-डी के अनुसार उन्हें चाइल्डकेयर अवकाश प्रदान किया।

2000 बैच की आईएएस अधिकारी वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह मिशन शक्ति विभाग में आयुक्त-सह-सचिव के पद पर भी कार्यरत थीं। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देश के तहत ओडिशा सरकार ने उन्हें वित्त विभाग में स्थानांतरित कर दिया।
वह पूर्व आईएएस अधिकारी और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन की पत्नी हैं। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग और मुख्य सचिव कानून के अनुसार कदम उठाएंगे। उन्होंने इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
- सुरक्षा तो दूर, यहां संरक्षण तक नहीं! थाने में दुष्कर्म पीड़िता को किया अनसुना, इंसाफ का इंतजार
- बंगाल में 48 से 96 घंटे की शराबबंदी पर विवाद, चुनाव आयोग ने खड़े किए अपने हाथ
- मेवात के सरकारी स्कूलों की बदल रही तस्वीर! शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी से गुलजार हुए स्कूल
- T20 के लिए BCCI दो टीमों की योजना पर कर रही है काम, श्रेयस अय्यर बन सकते हैं कप्तान…
- श्रीगंगानगर में स्कूल से गायब मिले प्रिंसिपल, 8वीं का छात्र नहीं दे पाया साधारण से सवाल का जवाब, हैरान मंत्री बोले- ये कैसी पढ़ाई?
