जालंधर। पंजाब में लगातार अपराध बढ़ रहा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि पुलिस की टीम इस पर नकेल कस रही है, फिर चाहे वह किसी भी अपराध में लिप्त हो। ऐसा ही एक मामला लुधियाना में रात करीब 11:45 बजे सामने आया है, जहां पुलिस और एक किडनैपर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में किडनैपर की जांघ में गोली लगी। अपराधी धनांसू साइकिल वैली की ओर से बाइक से जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह शाहकोट में एक युवक के अपहरण के मामले में फरार है।
जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिलेगा किडनैपर की घेराबंदी करने लगे और उसे दबोचने की तैयारी करने लगे। इस घेराबंदी में कोई पुलिस वाले शामिल थे लेकिन किडनैपर भागने की कोशिश करता रहा।
बदमाश के जांघ पर गोली लगी
पुलिस ने जब सड़क पर नाकाबंदी कर अपराधी को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अच्छी बात यह है कि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे बदमाश के जांघ पर गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश बाइक समेत जमीन पर गिर गया।

हालत को देखते हुए पुलिस ने इसे अपराधी को जमीन से उठाया। एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ और सीआईए-1 के इंस्पेक्टर राजेश तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल किडनैपर को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने एक बार फिर गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। आरोपी लुधियाना में कई मामलों में भगोड़ा भी घोषित है। अपराधी का उपचार करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला, कहा- जमानत मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
- CG News : तीन बच्चों के साथ महिला रहस्यमयी तरीके से लापता, मायके जाने की बात कहकर निकली थी
- दिल्ली में BJP सरकार के एक साल पूरे; दिल्लीवालों को मिली DTC की 500 नई EV बसें, दिल्ली-पानीपत बस सेवा का शुभारंभ
- Bihar News: जदयू में शामिल हुए वामपंथी नेता पुष्कर आनंद, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता
- न कभी मिला और न ही कोई संपर्क… एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की ओर से पेश की गई सफाई

