पंजाब में कई इलाकों में संदिग्ध वस्तु मिलने से सनसनी फैली हुई है। अमृतसर के अजनाला के पुलिस स्टेशन के पास धमाके के बाद अब नवांशहर में पुलिस चौकी के पास संदिग्ध वस्तु मिली है। इस दौरान इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही इस बात की जानकारी हुई आला अधिकारी और पुलिस की टीम वहां तैनात हो गई है. आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की जा रही है।
संदिग्ध वस्तु मिलने कि खबर सुबह से ही आग की तरह फैल गई थी। एसएसपी नवांशहर डा. मेहताब सिंह, एसपी(डी) नवांशहर डा. मुकेश कुमार, डीएसपी बलाचौर शाम सुंदर शर्मा, एसएचओ काठगढ़ रणजीत सिंह तथा बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी के अंदर से बमनुमा वस्तु मिली है, जिसके कारण आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग बम होने की आशंका के कारण डर गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और सुबह से ही तहकीकात में लगे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले अमृतसर में अजनाला थाने के बाहर संदिग्ध वस्तु मिली थी। इसके बाद फिर अमृतसर के गुरबख्श नगर चौकी के बाहर धमाका भी हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।
एक तरफ मंदिर एक तरफ मस्जिद
आपको बता दें जहां थाना के पास जहां धमाका हुआ उसके एक तरफ मंदिर और दूसरी तरफ दरगाह है। साथ ही यह इलाका काफी व्यस्त है। वहीं लोगों का कहना है कि इस धमाके के दौरान उनके घरों की खिड़कियों के शीशे तक हिल गए। आसपास के लोग डर गए थे कि आखिर हुआ क्या है। यह घटना देर रात 3 बजे हुई थी। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज से पूरा इलाका सहम गया। लोग अपने घरों से बाहर गए।
- खटीमा मेरे लिए कोई विधानसभा सीट नहीं बल्कि ये मेरा घर है, मेरी कर्मभूमि है और मेरी पहचान है- सीएम धामी
- सोने के बढ़ते भाव के बीच कैमूर में बड़ी वारदात, अस्पताल गई महिला के घर से लाखों के आभूषण गायब, जांच में जुटी पुलिस
- सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी धामी सरकार, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के जरिए लोगों की शिकायतों का हो रहा निराकरण
- प्रयागराज संगम में प्रवाहित की गईं अजित पवार की अस्थियां, विमान दुर्घटना में हुई थी मौत ; परिवार समेत कई नेता रहे मौजूद
- बाल पकड़कर घसीटा… लात से मारा: BJP नेता ने सरेराह जानवरों की तरह की महिला की पिटाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल


