हर साल बड़ी संख्या में भारतीय कनाडा जाते हैं. इसमें अधिक लोग पंजाब के होते हैं जो आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा का रुख करते हैं, लेकिन अब कनाडा सरकार के एक फैसले से ऐसे भारतीय की जेब पर वजन बढ़ सकता है।
कनाडा सरकार ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स इमिग्रेशन सहित यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए 1 दिसंबर से फीसों में भारी वृद्धि कर दी है. ऐसा माना जा रहा है कि कनाडा सरकार ने प्रवासियों का रास्ता रोकने के लिए एक और कदम उठाया है।
कनाडा जाने वालों में बड़ी संख्या में पंजाब के स्टूडेंट है जो अपनी पढ़ाई और रोजगार के लिए कनाडा जाया करते थे, लेकिन कनाडा सरकार के इस फैसला पंजाबियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और इस फैसले के साथ उनका विदेश में पढ़ाई करने और रहने का सपना टूट सकता है।
कहा जा रहा है कि एप्लीकेशन फीस बढ़ाने के साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस में बढ़ौतरी हो सकती है । अभी तक वीजा फीस 229 कनाडियन डॉलर से लेकर 1148 कनाडियन डॉलर तक है। इसमें करीब 20% तक की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका सीधा असर पंजाब से जाने वाले विद्यार्थियों पर पड़ेगा ।

बता दें कि जिन एप्लीकेशन फीसों में कनाडा सरकार ने बढ़ने का ऐलान किया है, उसमें Student, Visitor Visa, Temporary नए स्टडी परमीट, वर्क परमिट आदि वर्ग आते है। यह साफ है कि आने वाले समय में कनाडा का वीजा हासिल करना अधिक कठिन हो सकता है।
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 3 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bilaspur News : धूमधाम से हुआ होलिका दहन, लोगों ने पारंपरिक विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
- DGP अरुण देव गौतम की बस्तर में हाई-लेवल बैठक, 31 मार्च से पहले नक्सलियों पर निर्णायक प्रहार की रणनीति तय
- भागलपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद
- Beat Overeating Habits : टेस्टी खाने के चक्कर में हो रहे हैं ओवरइटिंग के शिकार? बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
