संगरूर। किसानों की मांगों को लेकर आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। 25 नवंबर को खनौरी बॉर्डर से आधी रात को हिरासत में लेने की घटना से किसान सतर्क हो गए हैं। अब खनौरी बॉर्डर पर मोर्चा स्थल पर किसानों ने डल्लेवाल की सुरक्षा कड़ी कर दी है।
डल्लेवाल के आसपास अब किसान तैनात नजर आ रहे हैं। इसके लिए अब वह तरह तरह के जतन कर रहे हैं। 40-40 किसान वालंटियर हाथों में लाठियां लेकर तीन लेयर में 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। आठ घंटे में इनकी शिफ्ट बदलती रहती है।

किसी को नहीं मिलने की इजाजत
डल्लेवाल से किसी को भी मुलाकात करने की इजाजत नहीं है। उनसे केवल संगठन के आला नेता, मेडिकल टीम व मीडिया को ही मिलने दिया जाता है। सेहत को ध्यान में रखते हुए उनसे कम से कम बातचीत के लिए समय दिया जाता है।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

