भोगपुर। भोगपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में नेशनल हाईवे स्थित पचरंगा बाजार में सड़क किनारे दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यह लूट दिनदहाड़े हुई जब दुकानदार दुकान पर मौजूद था। लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम दिया है।
इस घटना के बारे में दुकानदार केवल किशन चड्ढा ने बताया कि वह अपनी दुकान में मौजूद थे और इसी दौरान दो लुटेरे उनकी दुकान में आए और उनसे रोटी रेपर मांगा जैसे ही दुकानदार सामान देने के लिए मुड़ा वैसे ही एक लुटेरे ने उसे जमीन पर मार गिराया। एक लुटेरे ने उनकी दुकान के गल्ले को खोलकर 7-8 हजार रुपए की नकदी लूट ली।
इसके बाद तभी साथ वाली दुकान से कमल नामक युवक बाहर निकला और उसने लुटेरे को रोकने की कोशिश की लेकिन लुटेरों ने उस पर पिस्तौल तान दी और डर के मारे वह भी पीछे हट गया और लुटेरों का एक साथी मोटरसाइकिल पर उनका इंतजार कर रहा था।

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथी की मोटरसाइकिल से जमालपुर गांव की ओर दोनों लुटेरे भाग गए। घटना की सूचना भोगपुर थाना पुलिस को दे दी गई है।
- MP Morning News: इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन, NEET UG परीक्षा आज, फिर महंगी हुई बिजली, जानें क्या कुछ रहेगा खास
- Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में बड़ा उलटफेर, कहीं झुलसाती गर्मी तो कहीं आंधी-पानी का खतरा
- NIA कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को सुनाई सात साल की सजा, मुख्य आरोपी अभी भी फरार
- CG Weather Update : झुलसाती गर्मी के बीच होगी राहत की बौछार! 3 दिन में अधिकतम तापमान में गिरावट के संकेत
- Delhi Morning News: दिल्ली में जज ने लगाई फांसी; DDA Master Plan-2041: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा शहरी दर्जा

