अमृतसर। अमृतसर के मजीठा में देर रात पुलिस स्टेशन के अंदर धमाका हुआ था। धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की खिड़कियां टूट गईं थी। इलाके में लोग डर गए कि आखिर यह विस्फोट कहां और कैसे हुआ है। बाद में पुलिस वालों ने धमाके की आवाज को टायर फटने की आवाज कहा, लेकिन अब इसमें नया खुलासा हुआ है।
बीती रात हुए धमाके में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, बबर खालसा इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा है कि यह विस्फोट उन्होंने कराया है। हैप्पी पासिया, गोपी नवांशहरिया जीवन पोजी ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
बंद कर दिया गया था स्टेशन
पुलिस स्टेशन गेट के पास एक खुले एरिया में यह धमाका हुआ था। धमाके के बाद पुलिस स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए। इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा था यह विस्फोट थाने के बाहर टायर फटने की वजह से हुआ। लेकिन इस वायरल पोस्ट के जरिए यह खुलासा हुआ है कि पुलिस स्टेशन में ग्रेनेड हमला हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह विस्फोट टायर फटने की वजह से ही हुआ है। इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
- मौत आई और ले गईः साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर गई जान, एक महिला गंभीर घायल
- जनकपुरी हादसा : आरोपी सब-कॉन्ट्रैक्टर का कर्मचारी गिरफ्तार, पुलिस ने इटावा से दबोचा
- शराब दुकान के आहाते में घुसा भालू, मौत को सामने देख पत्थर बना युवक, ऐसे बचाई जान, देखें Video…
- ‘थोड़ा-बहुत भ्रष्टाचार हर जगह होता है’, मंत्री करण सिंह के बयान से हड़कंप, कहा- भ्रष्ट इंसान को मिनिस्टर बना दो या तहसीलदार, वह…
- भीषण सड़क हादसा: लौह अयस्क से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, फिर 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, दो युवकों की मौत


