अमृतसर। अमृतसर में लगातार अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। नशा तस्कर से लेकर हत्या और लूटपाट की खबर भी बहुत ज्यादा ही सामने आ रही है। बीते दिन स्वर्ण मंदिर में सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद अमृतसर के एयरपोर्ट में जिंदा कारतूस मिलने की खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद एयरपोर्ट में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।
खबर मिली है कि अमृतसर एयरपोर्ट पर एक शख्स के बैग से जिंदा कारतूस मिला है। एयरपोर्ट पर जगतार सिंह ढिल्लों नाम के शख्स के बैग से 12 जिंदा कारतूस मिले हैं। चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ (CISF) को स्कैनिंग के दौरान बैग में जिंदा कारतूस मिले है। यात्री अमृतसर से कुआलालंपुर जा रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है, कि ये कारतूस उसके बैग में कैसे आए और ये किस हथियार के थे इसकी भी जानकारी ली जा रही है। आरोपी के तार कहां से जुड़े है और वह इतनी बड़ी मात्रा में कहां से कारतूस लेकर आया है यह भी छानबीन पुलिस कर रही है।
आपको बता दें कि गत दिन श्री दरबार साहिब परिसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद अब एयरपोर्ट जैसे जगह में इतनी सारी कारतूस मिलने बड़े प्रश्न खड़े कर रहा है।
- मौत आई और ले गईः साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर गई जान, एक महिला गंभीर घायल
- जनकपुरी हादसा : आरोपी सब-कॉन्ट्रैक्टर का कर्मचारी गिरफ्तार, पुलिस ने इटावा से दबोचा
- शराब दुकान के आहाते में घुसा भालू, मौत को सामने देख पत्थर बना युवक, ऐसे बचाई जान, देखें Video…
- ‘थोड़ा-बहुत भ्रष्टाचार हर जगह होता है’, मंत्री करण सिंह के बयान से हड़कंप, कहा- भ्रष्ट इंसान को मिनिस्टर बना दो या तहसीलदार, वह…
- भीषण सड़क हादसा: लौह अयस्क से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, फिर 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, दो युवकों की मौत

