चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले में जल्द ही नहीं चमचमाती गाडियां नजर आने वाली है। तेज रफ्तार से चलने वाली है. गाड़ियां आधुनिक सुविधा से लैस होगी जो उनकी सुरक्षा के काफिले में शामिल होने के लिए पूरी तरह परफेक्ट बैठेंगे. पंजाब सरकार 14 नई लैंड क्रूजर गाड़ियां खरीदने की तैयारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक से मुख्यमंत्री के काफिले में चलने वाली गाड़ी अब पुरानी हो गई है। इसके बदले अब 14 नई गाड़ी लाने की तैयारी की जा रही है. इन गाड़ियों को खरीदने के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मामले में गृह विभाग ने फाइल तैयार कर ली है और अनुमति मिलते ही नई गाड़ियां खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि वर्तमान में चल रही गाड़ियों की लाइफ खत्म हो चुकी है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई कमी न रहे इसके लिए नई गाड़ियां खरीदना जरूरी है। इसी के चलते सरकार ने नई लैंड क्रूजर खरीदने की तैयारी की है। इससे पहले पंजाब सरकार की ओर से 2016 में लैंड क्रूजर वाहनों की खरीदी की गई थी।

यह हुआ था हादसा
पंजाब के मुख्यमंत्री को विशेष सुरक्षा दी जाती है, क्योंकि यह पाकिस्तान का सीमावर्ती क्षेत्र होने के साथ-साथ 29 साल पहले 31 अगस्त 1995 को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई। जिसके बाद पंजाब के हर मुख्यमंत्री वाहनों की उम्र आठ साल मानी जाती है, जो 9 साल से चल रही है। इससे पहले 2019 में गाड़ियां खरीदने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रेजरी विभाग ने मंजूरी नहीं दी।
- कुलदीप बिश्नोई का BJP को अल्टीमेटम: रेखा शर्मा के बाद बडौली निशाने पर, ‘अर्श से फर्श’ की दी चेतावनी
- अखिलेश यादव जी, आपकी बेचैनी अब… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए दे डाली नसीहत
- CG Morning News : सुशासन तिहार जवाबदेह शासन का रिपोर्ट कार्ड : BJP… NEET UG 2026 परीक्षा आज… महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… रायपुर IPL मैचों की आज से मिलेगी टिकट… राजधानी में आज सिंगर परेश पहुजा… पढ़ें और भी खबरें
- Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत, इधर मौसम विभाग का भी येलो अलर्ट
- MP Morning News: इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन, NEET UG परीक्षा आज, फिर महंगी हुई बिजली, जानें क्या कुछ रहेगा खास

