खन्नौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबियत लगातार खराब होती जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक डल्लेवाल की सेहत काफी ज्यादा खराब हो चुकी है, किसी भी समय उनकी किडनी फेल हो सकती है या फिर उन्हें हार्ट अटैक आ सकता है। डल्लेवाल का वजन भी लगातार कम हो रहा है, जिसके कारण किसान भी चिंतित हैं।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर चिंताजनक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उनकी स्थिति दिन-ब-दिन खराब होते जा रही है। अनशन पर बैठने के कारण उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया है और यही कारण है कि उनकी सेहत में लगातार इसका विपरीत असर देखने को मिल रहा है।

डॉक्टर की टीम उनकी मॉनिटरिंग के लिए लगी हुई है और वह उन्हें समझाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन किसान नेता उनकी एक नहीं सुन रहे हैं। डॉक्टर ने चिंता जाहिर करी है कि अगर वह ऐसे ही जिद में रहे तो उनकी स्थिति आगे और भी खराब हो सकती है।
- मानसून से पहले एक्शन मोड में सैनी सरकार: बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए कंट्रोल रूम तैयार, अधिकारियों को सख्त निर्देश
- बीच रास्ते डायवर्ट हुई दिल्ली-भुवनेश्वर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट, जयपुर में करानी पड़ी लैंडिंग, जानिए वजह…
- कृषि उपज मंडी में बवाल: अन्नदाताओं ने की नायब तहसीलदार की पिटाई, जान बचाकर भागे अधिकारी
- ‘जहां प्रभु श्री राम होंगे, वहां…’, CM योगी ने शिव मंदिर पर किया ध्वजारोहण, कहा- महापुरुषों को जातीयता के दायरे में मत बांटिए
- रायपुर DGGI का बड़ा खुलासा : फर्जी बिलिंग से 27.80 करोड़ की टैक्स चोरी, फिर जांच के घेरे में रोहन तन्ना

