जालंधर. पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर लगातार अपडेट आने लगा है। चुनाव को सुचारू रूप से करने के लिए मैदान में आईएस अफसरों को उतारा गया है। लगभग 22 अफसरों को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है।
पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले पांच नगर निगम और 44 काउंसिल चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। ऐसे में निर्वाचन आयोग की ओर से 22 आईएस अधिकारियों को आब्जर्वर के तौर पर नियुक्त कर लिया गया है। इनमें से 5 को नगर निगम चुनावों की जिम्मेदारी दी गई है और बाकी के बचे आईएस अधिकारियों को नगर पंचायतों में आब्जर्वर के तौर पर तैनात किया गया है।

शिकायत पर होगी पैनी नजर
आब्जर्वर को चुनाव से जुड़े हर चीजों पर ध्यान देना होगा। नियुक्त किए गए सारे आईएस अधिकारी आज अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे। आयोग की ओर से उन्हें ये आदेश दे दिए गए हैं कि सारे जिलों में लॉ एंड ऑर्डर चुनाव से संबंधित शिकायतों और आचार संहिता के बारे में उन्हें खास भूमिका निभानी है। कोई भी शिकायत आने पर उन्हें अच्छी तरह इसकी जांच करना होगा और इसकी जानकारी भी देनी होगी।
- मानसून से पहले एक्शन मोड में सैनी सरकार: बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए कंट्रोल रूम तैयार, अधिकारियों को सख्त निर्देश
- बीच रास्ते डायवर्ट हुई दिल्ली-भुवनेश्वर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट, जयपुर में करानी पड़ी लैंडिंग, जानिए वजह…
- कृषि उपज मंडी में बवाल: अन्नदाताओं ने की नायब तहसीलदार की पिटाई, जान बचाकर भागे अधिकारी
- ‘जहां प्रभु श्री राम होंगे, वहां…’, CM योगी ने शिव मंदिर पर किया ध्वजारोहण, कहा- महापुरुषों को जातीयता के दायरे में मत बांटिए
- रायपुर DGGI का बड़ा खुलासा : फर्जी बिलिंग से 27.80 करोड़ की टैक्स चोरी, फिर जांच के घेरे में रोहन तन्ना

