भुवनेश्वर. गंजाम पुलिस ने शुक्रवार को खल्लिकोटे थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बादापल्ली ग्राम पंचायत के सात गांवों में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. कार्रवाई के तहत जिन गांवों पर ये कार्रवाई की गई है उसमें गुंडिरिपल्ली, मारेई नुआगांव, नुआपल्ली, बादापल्ली, देवीझारा, कमरसिंगी और चकसिंगी शामिल है.

जानकारी के मुताबिक इस विशेष अभियान के दौरान 84 अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया गया और लगभग दो लाख लीटर ‘महुआ पोचा’ (अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला किण्वित पदार्थ) को नष्ट किया गया. इसके अलावा, 800 महुआ भंडारण इकाइयों को भी ध्वस्त किया गया.
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 20 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें अवैध गतिविधियों के मास्टरमाइंड भी शामिल हैं. जांच के दौरान जब्त किए गए सामान में 3,500 लीटर अवैध शराब, 13 बोरी महुआ, 402 महुआ भंडारण ड्रम, 135 एल्युमिनियम के बर्तन, दो मोटरसाइकिल, पांच पंप सेट, दो देसी बंदूकें और चार लोहे की रॉड शामिल हैं.
ये खबरें भी जरूर पढ़े
- CG Crime News : कथा वाचक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
- पत्नी ने ससुराल आने से मना किया तो टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों तक चला ड्रामा, फिर…
- उज्जैन में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’, प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन, CM डॉ. मोहन होंगे शामिल
- CG News : हॉस्टल में मोबाइल को लेकर विवाद, 5 छात्राओं ने पिया फिनाइल
- गांजा बेचने पर मजबूर करती थी महिला, मना करने पर रची खूनी साजिश, बेटे के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत
