Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (9 अक्टूबर 2026) की खबरों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले INDIA गठबंधन के नेता, मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं…,’ CJP प्रोटेस्ट से पहले CJI सूर्यकांत की टिप्पणी, पीएम मोदी पर भड़के अभिजीत दीपके, भारतवंशी नवी पिल्लई को मिला शांति का नोबेल प्रमुख रहा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले INDIA गठबंधन के नेता
चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। INDIA गठबंधन के 10 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई। मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐलान किया कि विपक्ष सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को ज्ञापन सौंपेगा।

मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं…,’ CJP प्रोटेस्ट से पहले CJI सूर्यकांत की टिप्पणी
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली आने वाली सभी मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को अवैध करार देते हुए पूरे दिल्ली में किलेबंदी कर दी है। नोएडा और दिल्ली के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है। दिल्ली के ट्रांसपोर्ट को बंद करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

पीएम मोदी पर भड़के अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली आने वाली सभी मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी। भारतीय रेलवे द्वारा दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द करने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भड़क गए हैं। पीएम मोदी पर भड़के हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से देश में आपातकाल लगा दिया है।

भारतवंशी नवी पिल्लई को मिला शांति का नोबेल
Nobel Peace Prize-2026: नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान हो गया है। नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै (Navanethem Navi Pillay) को देने का ऐलान किया है। पिल्लई को शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा। भारतीय तमिल मूल के परिवार में जन्मीं पिल्लै ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले नेल्सन मंडेला समेत कई लोगों की कानूनी मदद की थी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
जेडी वेंस ने H-1B वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहा: JD Vance Called H-1B visa Holders ‘Bonded Laborers’: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने जेडी वेंस ने एच-1बी वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहा है। जेडी वेंस ने H-1B वीजा पर अमेरिका आने वाले दूसरे देश के टेक एग्जीक्यूटिव के लिए यह अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल किया है। वीजा धोखाधड़ी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेडी वेंस ने H-1B वीजा धारकों को ‘Indentured servants’ यानी बंधुआ मजदूर कहा। भारत ने वेंस के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। साथ ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति को अमेरिका का इतिहास याद दिलाया। भारत ने अमेरिकी प्रशासन को याद दिलाया कि कि इंडियन आई टैलेंट ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है। (पढ़े पूरी खबर)
कैप्टन स्मित मछार को इजराइल वीरता पुरस्कार देगा: Israel Give Bravery Award to Captain Smit Machchhar: दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मछार को इजराइल वीरता पुरस्कार देगा। इजराइली राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग (Isaac Herzog) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को नागरिक वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की। मछार का फिलहाल अब अबू धाबी में इलाज चल रहा है। वो तेजी के रिकवर हो रहे हैं। (पढ़े पूरी खबर)
क्या मुकेश अंबानी इंडिया के असली बॉस हैं?: Elon Musk asked –Mukesh Ambani Real Boss of India? दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला व स्टारलिंक (Starlink) के मालिक एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस नहीं देने का मामला गरमा गया है। मस्क ने भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं। एलन मस्क ने तो सोशल मीडिया पर यहां तक पूछ डाला कि- क्या मुकेश अंबानी भारत के असली बॉस हैं? (पढ़े पूरी खबर)
15 टुकड़ों में बंटेगा ‘पाकिस्तान’!: पाकिस्तान ’15 टुकड़ों’ में बंटेगा (Pakistan will be divided into 15 pieces)। जी हां…. पाक सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने देश का राजनीतिक नक्शा बदलने का पूरा प्लान तैयार किया। प्लान के मुताबिक पाकिस्तान में चार बड़े प्रांतों को बांटकर 12 से 15 नए प्रांत बनाने के प्रस्ताव। ये प्लान इन राज्यों में फैले असंतोष और बगावत को कुचलने के लिए तैयार किया गया है। हालांकि इससे पंजाब और सिंध जैसे बड़े प्रांतों की राजनीतिक ताकत कम होने की आशंका भी जताई जा रही है। आसिम मुनीर की इस प्लान का विरोध भी शुरू हो गया है। (पढ़े पूरी खबर)
‘नाना पाटेकर इविल डेड…,’ तनुश्री दत्ता के रिएक्शन पर AICWA आगबबूला हुआ: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 निधन हो गया है। वे 75 साल के थे। नाना पाटेकर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। नाना पाटेकर के निधन पर उनके चाहने वालों ने उन्हें याद करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई दिग्गज राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल रहें। नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने भी रिएक्शन दिया। (पढ़े पूरी खबर)
SC में प्रशांत भूषण बोले- पूरी दिल्ली बंद कर दी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं पर पाबंदियों का मामला शुक्रवार को फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, गोपाल शंकरनारायणन और वृंदा ग्रोवर ने अदालत के सामने प्रदर्शन की अनुमति न मिलने और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होने का मुद्दा उठाया. (पढ़े पूरी खबर)
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन: LPG Gas Cylinder New Connection: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और Strait of Hormuz से ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के बीच भारत में LPG गैस की उपलब्धता पर दबाव बढ़ रहा है। मार्च 2026 से कई शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के नए कनेक्शन पर रोक लगाए जाने की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में नए कनेक्शन का इंतजार कर रहे लोगों के मन में सवाल है कि LPG New Connection Booking दोबारा कब शुरू होगी? (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

