भुवनेश्वर: ओडिशा के आईएएस अधिकारी बिष्णुपद सेठी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारी, पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए. रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा यूथ कांग्रेस और छात्र कांग्रेस के सदस्यों ने आज वरिष्ठ अधिकारी के सरकारी आवास के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी एक कथित टेंडर फिक्सिंग मामले में अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. (मधुमक्खियों ने किया हमला)

प्रदर्शन के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. मौके पर तैनात पुलिसकर्मी और रिपोर्टिंग कर रहे मीडिया कर्मी भी मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों को मधुमक्खियों से बचने के लिए जमीन पर लेटते हुए देखा गया. (मधुमक्खियों ने किया हमला)
Also Read: तांत्रिक के कहने पर युवक निगल गया जिंदा चूजा….हुई मौत, पीएम करने वाले डॉक्टरों ने गला काटकर निकाला चूजा
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- ‘राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर’, CM डॉ मोहन ने ममता बनर्जी के व्यवहार पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- President के सम्मान से समझौता नहीं
- जिंदगी को ‘अलविदा’: महिला और एक युवक ने जहर खाकर दी जान, मौत के पीछे की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
- सीएम रेखा गुप्ता ने बस में किया सफर, महिलाओं के साथ ली सेल्फी, दिल्ली मुख्यमंत्री ने की ये खास अपील
- नक्सली मुठभेड़ में बेगूसराय का लाल शहीद, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा 22 साल के मुरारी का पार्थिव शरीर, मुरारी अमर रहे के नारों से गूंजा पूरा इलाका
- पॉवर गॉशिप: अब हिंदू संहिता लिखने की किसकी जिम्मेदारी…विधायकजी की तांत्रिक पूजा…मैं इधर भी आपका, उधर भी आपका…होली की पार्टी से निकलेगा रास्ता…
