Digha Beach: ओडिशा के तट पर मछुआरों के जाल में एक विशाल शार्क फंस गई. ये शार्क ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित दिघा बीच (Digha Beac) पर फंसी. रिपोर्ट्स के अनुसार, शार्क का वजन लगभग तीन क्विंटल था और इसकी लंबाई सात फीट थी. इस अद्भुत मछली को देखने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए.

मछली को Digha Beach में मछली लैंडिंग सेंटर पर नीलाम किया गया, जहां पश्चिम बंगाल की एक कंपनी ने इसे 20 लाख रुपये में खरीदा. इस शार्क की उच्च मांग है क्योंकि इसका उपयोग दवाइयां बनाने में किया जाता है. गौरतलब है कि जब यह विशाल शार्क मछुआरों के जाल में फंसी, तो इसे किनारे तक लाने के लिए मछुआरों को समुद्र में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- खेतों में भीषण आग VIDEO : 10-15 एकड़ गेहूं-सरसों की खड़ी फसल जलकर खाक, किसानों को भारी नुकसान
- राजद सांसद सुधाकर सिंह को उड़ीसा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?
- मां-बाप को बेसहारा छोड़ा तो कटेगी सैलरी, तेलंगाना सरकार ने पास किया ‘पैरेंटल सपोर्ट बिल’: विधेयक पेश करते हुए सीएम हुए भावुक, कानून की जद में MP-MLA भी
- BJP के दिग्गज नेता को मनाने पहुंचे नगर अध्यक्ष: बंद कमरे में एक घंटे चला चर्चा का दौर, लिस्ट में नाम न देख नाराज होकर कार्यक्रम से लौट गए थे घर
- पेंड्रारोड-भाड़ी डबल रेल लाइन में सफल रहा ट्रायल, 24 किमी सेक्शन का निर्माण कार्य पूरा
