लुधियाना के सेंट्रल हलके के तहत बीजेपी उम्मीदवार गुरदीप सिंह नीटू पर दर्ज शराब बांटने के मामले को लेकर बीजेपी नेताओं में गहरा रोष है। बता दें कि बीते दिन केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी के बीच तीखी बहस हुई थी।
आज बीजेपी की पूरी लीडरशिप और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुरदीप सिंह नीटू पर दर्ज शराब बांटने के मामले पर सवाल उठाए। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय जाकर अपनी गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव सही ढंग से नहीं कराए जा रहे और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो रहा है।
“पंजाब सरकार के इशारे पर काम कर रही पुलिस” – बिट्टू
लुधियाना पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि पंजाब सरकार के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के विधायक अपनी मनमानी कर रहे हैं और बीजेपी कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।

इस दौरान बिट्टू ने कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं और इसीलिए वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनके कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा।
बता दें कि इस धरने में उनके साथ पंजाब बीजेपी के महासचिव अनिल सरीन, बीजेपी नेता गुरदेव शर्मा देवी, और जिला बीजेपी अध्यक्ष रजनीश धीमान भी मौजूद थे।
- बालों की क्लीनिंग के लिए ड्राई शैंपू का इस्तेमाल सही है गलत ? यहां जाने इस्तेमाल का तरीका और फायदे …
- ऐसी भी क्या गर्मी… मैम ने छात्र से चलवाया हाथ वाला पंखा, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- Miri Piri Institute Controversy: मीरी पीरी विवाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सख्त, बलजीत सिंह दादूवाल समेत सात को नोटिस जारी
- Rajasthan News: अजमेर में हड़कंप: कपड़ा प्रेस करने वाले को मिला 598 करोड़ का नोटिस, खबर सुनकर शुगर पहुंचा 500 के पार!
- पुडुचेरी सीएम एन रंगास्वामी ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, 75 वर्ष की उम्र में बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे, देखें वीडियो

