देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में 6 अक्टूबर को हुए विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. इनमें पांच विधानसभा सीटें और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर सबकी नजर है. नंदीग्राम में TMC प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था. इन नतीजों पर सभी की नजर इसलिए भी है क्योंकि अलग-अलग राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच ये चुनाव पार्टियों के लिए अहम संकेत दे सकते हैं.
भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं.
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी. इन सीटों पर आज नतीजे घोषित किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनावों के नतीजों से प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक रुख का अंदाजा मिलने की संभावना है, जहां बीजेपी ने 15 साल तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को हटाकर सरकार बनाई है.
बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर सबकी नजर है. नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है. वहीं रेजीनगर में हुमांयु कबीर का दबदबा रहा है. दोनों सीटों पर करीब 80 फीसदी मतदान हुआ. नंदीग्राम में 80.89 फीसदी और रेजीनगर में 80.08 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.
तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनावों के वोटों की गिनती शुक्रवार को तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच की जाएगी. मई में TVK के सत्ता में आने के बाद हुए ये अहम उपचुनाव उसकी लोकप्रियता की परीक्षा माने जा रहे हैं.
असम की नगांव लोकसभा सीट को लंबे समय तक कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। कांग्रेस के प्रद्युत बोरदोलोई ने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में यहां जीत दर्ज की थी. असम की नगांव लोकसभा सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के सिबामोनी बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

