पंजाब में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन हत्या, लूट की खबर सामने आना आम बात हो गई है। पुलिस विभाग इसे लेकर कई ऑपरेशन चल रही है लेकिन फिर भी आपराधिक तत्व वारदातों को अंजाम देने से पीछे नहीं हो रहें हैं।
अमृतसर के मुस्तफाबाद इलाके में देर रात कुछ युवकों ने गोलियां चलाई हैं, इस घटना से आसपास के लोगों के भय माहौल बन गया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए मुस्ताफाबाद निवासी मनजीत कौर ने बताया कि वह देर रात अपने बेटे के साथ बाजार में खड़ी थी। इसी बीच वहां पर कुछ युवक आ गए, वह सभी नशीली सामग्री बेचने का काम करते थे। इस दौरान महिला के बेटे ने उन युवकों को कहा कि वह नशा बेचना छोड़ कर सिक्खी के साथ जुड़ें। इस बीत बात उनमें विवाद हो गया और देखते ही देखते वहां अन्य और युवक आ गए और फायरिंग कर दी।

महिला ने बताया कि उसने व उसके बेटे ने बड़ी ही मुश्किल से छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला ने कहा कि उसके बेटे ने कोई भी गलत मंशा से उन्हें कुछ नहीं कहा था बल्कि उसकी सोच यही थी कि वह यह अपराधिक प्रवृत्ति को छोड़कर अच्छा काम करने लग जाए लेकिन शायद उन्हें यह पसंद नहीं आया और उन्होंने जान पर हमला कर दिया।
- MP में कानून-व्यवस्था की बेहतर मॉनिटरिंग: वरिष्ठ अधिकारियों को मिला संभाग का प्रभार, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
- ‘अमेरिका के लिए मोहरा है पाकिस्तान’, सीजफायर पर अपनी पीठ थपथपा रहे शहबाज शरीफ को इजरायली राजदूत ने दिखाई औकात, कहा- ‘भरोसेमंद पक्ष नहीं’
- करोड़ों की संपत्ति वाला इंजीनियर गिरफ्तार: ओडिशा विजिलेंस की छापेमारी में आलीशान जिंदगी का खुलासा
- जेल से पहले रसूख का खेल! सट्टा केस में महापौर का भतीजा पकड़ाया, लेकिन जेल भेजने से पहले बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट के आरोप
- दिल्ली विधानसभा में कार कांड के बाद अब ‘सुसाइड बम’ वाली धमकी, ईमेल में खालिस्तान का जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

