जालंधर. पंजाब में बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं. आज लगातार छठवें दिन भी हड़ताल जारी है. कर्मचारियों का गुस्सा तब और अधिक बढ़ गया जब मीटिंग के बाद कोई ठोस नतीजा नहीं निकला खबर है कि बीती रात बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद से हड़ताल पर गए कर्मचारियों की करीब 6 घंटे तक मीटिंग हुई पर ये मीटिंग बेनतीजा रही.
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती और इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता तब तक वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. मीटिंग के बाद कर्मचारियों का कहना था कि पहले भी कई बार उनकी हड़तालें खत्म करवा दी गई थी पर मांगें पूरी नहीं की गई इस कारण वह इस बार पीछे नहीं हटेंगे.
बता दें कि करीब बीते 5 दिनो कर्मचारी अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं. हड़ताल के कारण विभाग व जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.कई इलाकों में लंबे-लंबे पावरकट लग रहे हैं जिस कारण लोगों को पीने के पानी की दिक्कत हो रही है. घंटों बिजली गुल रहने के कारण इन्वर्टर, जनरेटर आदि भी जवाब दे गए हैं और लोग गर्मी में रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से किसी तरह की पहल नहीं की गई है.
- अहमदाबाद बना विरासत की पाठशाला: देश-विदेश के 30 युवा 10 दिनों तक समझेंगे शहर की ऐतिहासिक धरोहर
- छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के ‘रक्षक’ कार्यक्रम को मिली पहचान, SKOCH गोल्डन अवार्ड से किया सम्मानित…
- 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को वोट…यशपाल आर्य ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर क्या कह दिया?
- पुरानी रंजिश में नाबालिग का खूनी खेल: सराफा कारोबारी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, सामने आई ये वजह
- देवरिया में युवती के अपहरण की कोशिश, चिल्लाई तो कार छोड़कर भागे आरोपी


