किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। पुलिस डॉक्टर की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. इन सबके बीच में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मान ने कहा है कि केंद्र सरकार को अपनी पुरानी जिद छोड़कर किसान संगठनों के साथ बातचीत का रास्ता खोलना चाहिए, देश के प्रधानमंत्री नहीं पता किस दिन का इंतजार कर रहे हैं।
मान ने लिखा है कि कबूतर के आंख बंद करने से बिल्ली नहीं भागती। उन्हें नहीं पता कि केंद्र सरकार अब कौन सी तपस्या कर रही है? अगर प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोक सकते हैं, तो क्या वह 200 किलोमीटर दूर बैठे किसानों से बात नहीं कर सकते? आप किस समय का इंतज़ार कर रहे हो जी?

आपको बता दें कि पिछले 10 महीने से पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक बातचीत के लिए नहीं बुलाया है। इस प्रदर्शन में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन कर रहे हैं, भूखे रहने के कारण उनकी स्थिति अब बेहद नाजुक है लेकिन केंद्र सरकार को इसकी जरा भी चिंता नहीं है।
- Rajasthan News; राजस्थान के स्कूलों में अब नहीं चलेंगे कजोड़मल और शेरू जैसे नाम, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बनाया ये प्लान
- बेतिया राज की जमीन पर कब्जा है? तो जान लीजिए सरकार की नई डेडलाइन का खौफ
- लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: उपयंत्री 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
- शादी तो तेरी मुझसे ही होगी… लड़की को पाने के लिए आशिक ने पार की सारी हदें, किया ऐसा कांड पुलिस वाले भी रह गए हैरान
- पुलिस की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी

