Rajasthan News: जोधपुर में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। शनिवार देर रात सरदारपुरा पुलिस ने सी रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में दबिश दी और तीन संदिग्ध युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया। देर रात तक इनसे पूछताछ की जा रही थी, हालांकि पुलिस ने फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

मकान में चल रहा था स्पा सेंटर
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरदारपुरा सी रोड पर पुराने सीएमएचओ के पास एक मकान में स्पा सेंटर चल रहा है, जहां अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और वहां से संदिग्ध युवक और युवतियों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्पा सेंटर किसका था और इसे कौन चला रहा था।
सखी सेंटर भेजी गईं दोनों युवतियां
पुलिस की कार्रवाई के दौरान थाईलैंड की दो युवतियों और एक युवक को पकड़ा गया। सब इंस्पेक्टर रीना विश्नोई के अनुसार, दोनों थाईलैंड की युवतियों को सखी सेंटर भेज दिया गया है, जबकि युवक को थाने में रखा गया है। इस मामले में फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस की जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : शादी समारोह में खूनी झड़प, एक युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में तनाव
- LSG vs KKR IPL 2026: सुपर ओवर में कोलकाता की शानदार जीत, नरेन ने लखनऊ को 1 रन पर रोका, रिंकू सिंह ने चौका मारकर जिताया मैच
- MP में 6 की मौत: खंडवा में दीवार से टकराई कार, धार में डूबे चचेरे भाई, अनूपपुर में हाथी के हमले से महिला ने तोड़ा दम
- जिसके पास गौरक्षा का संकल्प उसको समर्थन! UP चुनाव को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का ऐलान
- पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के जीत के दावों पर भूपेश बघेल का कटाक्ष, कहा- पहले भी दावे किए गए थे, लेकिन उल्टा पड़ा दांव
