Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपने विवादित बयानों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रविवार को नवलगढ़ के गोठड़ा में श्री सीमेंट प्लांट के खिलाफ किसान सभा के दौरान उन्होंने अधिकारियों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जो बाथरूम में कॉकरोच से डरते हैं, वही लोग थानेदार, एसडीएम, डिप्टी, कलेक्टर और एसपी बनते हैं। जो सांप के बिल में हाथ देते हैं, वे दसवीं में फेल हो जाते हैं।”

अधिकारियों पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद
सभा में उन्होंने भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा, “ये लोग सांप के मुंह में हाथ देने वाले हैं,” जबकि प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ इशारा कर बोले, “ये कॉकरोच से डरने वाले हैं।” गुढ़ा ने कहा कि अगर यह लड़ाई होगी, तो देखिए क्या होता है। उनके इस बयान ने प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं के बीच बहस को हवा दे दी है।
एसडीएम से विवाद पर गुढ़ा का गुस्सा
दरअसल, किसानों के प्रदर्शन को लेकर एसडीएम ने श्री सीमेंट कंपनी के 300 मीटर के दायरे में सभा की अनुमति नहीं दी थी। इस पर गुढ़ा ने किसान सभा में जमकर भड़ास निकाली। सभा के दौरान गुढ़ा ने प्रशासन को निशाने पर लिया और किसानों का समर्थन करते हुए अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी की।
पुलिस से भी हुई तनातनी
सभा के दौरान गुढ़ा और पुलिस प्रशासन के बीच तनाव भी बढ़ गया। बता दें कि श्री सीमेंट प्लांट के सामने किसान मुआवजे, स्थानीय रोजगार और अन्य 23 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कंपनी के अधिकारियों ने 26 जनवरी तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- सिर्फ दुर्व्यवहार SC-ST एक्ट के तहत अपराध नहीं- दिल्ली HC ने की अहम टिप्पणी
- SRH vs RR IPL 2026 : हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का दिया टारगेट, ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
- Rajasthan News: गहलोत का धमाका: अगली बारी कांग्रेस की, विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी और वसुंधरा की सफाई पर घेरा
- रायपुर क्राईम : फॉर्महाउस में रईसजादों की नशे की पार्टी! हाथों में हुक्का लिए, कश लगा रही युवतियां, वीडियो वायरल…
- कटनी में चौकी प्रभारी और ग्रामीणों में झड़प: एसपी ने प्रभारी को हटाया, जानें पूरा मामला
