भुवनेश्वर : ओडिशा के अनुगुल जिले के सतकोसिया वन्यजीव क्षेत्र में महानदी और अन्य जलाशयों में तीन दिवसीय मगरमच्छों की गणना का अभियान सोमवार को शुरू हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छों की गणना के लिए वन विभाग द्वारा शुरू किया गया यह अभियान 6 से 8 जनवरी तक चलेगा।
गणना अभियान के मद्देनजर सातकोसिया वन्यजीव अभ्यारण्य इस अवधि के दौरान पर्यटकों और मछुआरों के लिए बंद रहेगा। महानदी में नौका विहार सोमवार से 9 जनवरी की सुबह तक बंद रहेगा।
मगरमच्छों की गणना के अभियान में वन विभाग की 14 टीमें लगी हुई हैं। सातकोसिया वन्यजीव प्रभाग अधिकारी सरोज पांडा के अनुसार, प्रत्येक सेक्टर में 5 कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है, जबकि गणना के लिए कुल 70 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि मगरमच्छों की गणना हर साल सर्दियों के मौसम में की जाती है, क्योंकि ठंड के मौसम में सरीसृप पानी से बाहर निकलकर नदी के किनारे सो जाते हैं। वन विभाग के कर्मचारी छोटी नावों या विशेष रूप से निर्मित डोंगियों में दूरबीन और कैमरों की मदद से महानदी में मगरमच्छों की गिनती करेंगे।
- Trains Cancelled: यात्रिगण ध्यान दें, रेलवे ने 10 ट्रेनों को किया रद्द, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, देखें कैंसिल गाड़ियों की सूची…
- शिक्षकों के हित में MP सरकार को बड़ी सफलता, TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत
- Hemkund Sahib Yatra 2026 : यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने संभाला मोर्चा
- RR vs DC IPL 2026: दिल्ली ने आईपीएल में मुकम्मल किया अपना हाईएस्ट रन चेज, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 7 विकेट से दी शिकस्त, निसांक-राहुल ने लगाई शानदार फिफ्टी
- VIDEO : मकान में लगी भीषण आग, ऑटो और दुपहिया वाहन जलकर खाक, परिवार ने भागकर बचाई जान
