पंजाब की भगवंत मान सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में मान सरकार ने बच्चों के लिए शौचालय और स्वच्छ पेयजल के साथ-साथ फर्नीचर के लिए करोड़ों रुपये का फंड आवंटित किया है।
पंजाब की समाज कल्याण मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार 3 से 6 साल की उम्र के बच्चों के लिए 1419 आंगनवाड़ी केंद्र बनाने जा रही है। इसमें से 56 केंद्रों का निर्माण शुरु भी हो चुका है और वहीं बाकी केंद्र का काम भी जल्दी शुरु होगा।
पंजाब में कुल 1419 ने नए आंगनवाड़ी केंद्र बनाएंगे जाएंगे। वहीं, 56 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही 350 केंद्रों की मरम्मती भी शामिल है, जिसमें हर एक केंद्र को 2 लाख रुपये मरम्मत के लिए दिए जाएंगे। पुराने आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड भी किया जाएगा।

मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि 353 केंद्रों के लिए 35 लाख रुपये की राशि भी जारी की है, जिनमें टॉयलेट नहीं थे और कई आंगनवाड़ी केंद्र ऐसे हैं, जिनमें फर्नीचर भी नहीं है। बच्चों को नीचे बैठना पड़ता है, तो 21 करोड़ रुपये फर्नीचर के लिए भी जारी किए हैं। राज्य सरकार जरुरत के हिसाब से आगे भी आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करेगी।
- Junaid Khan और Sai Pallavi की Ek Din में Arijit Singh देंगे अपनी आवाज, आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया ऐलान …
- ‘SIR प्रक्रिया में कोई अड़चन पैदा नहीं करने देंगे…’, शीर्ष अदालत का राज्यों को दो टूक
- बड़ी खबरः मंत्री विजय शाह और कर्नल सोफिया कुरैशी मामला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, वजह ये रही
- ‘बेहतर होता कि राज्यपाल…’ बजट सत्र पर गवर्नर के अभिभाषण को लेकर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सरकार की गलत नीतियों और कार्यकरलापों से लोग त्रस्त
- मंगलवार का दिन हनुमानजी की आराधना के लिए बेहद खास ! करिए यह खास उपाय दूर हो जाएगी जीवन में आई कठिनाई


