जालंधर के ढिलवां में बड़ी जानकारी सामने आई है जिसमें एक युवती का कत्ल हो गया है हालांकि अभी तक पुलिस नहीं इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि उसने आत्महत्या की है कि उसकी हत्या हुई है।
बताया जा रहा है कि एक सूखे कुएं से 15 साल की लड़की का शव मिला है। शव मिलने के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती की लड़की की डेढ़ महीने पहले ही मंगनी हुई थी और वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। पर पिछले कुछ समय से वह जालंधर में रह रही थी।

मृतक की मौत के बारे में पड़ोसी ने बताया कि शनिवार देर रात उसने ही लड़की शव मिलने पर पुलिस को जानकारी दी थी। लड़की उनके पड़ोस में रहती थी और उसके मंगेतर (पति) ने ही उसकी हत्या की है, ऐसा उसने बयान दिया है। लड़की उनके हाथों बड़ी हुई थी वह काफी करीब से उसे जानते थे। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की है नहीं तो वे सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- SRH vs CSK IPL 2026: हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 195 रन का लक्ष्य, अभिषेक-क्लासेन ने जड़ी फिफ्टी, ओवरटन और कंबोज ने झटके 3-3 विकेट
- जवाली गांव के ग्रामीणों का दशकों पुराना इंतजार खत्म,आजादी के 78 साल बाद पहली बार गांव पहुंची सरकारी बस, ढोल-नगाड़ों और आरती के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत
- कांग्रेस नेता के खिलाफ BJP महिला कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, थाने में की शिकायत, आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप
- ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल
- युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोलियों से छलनी कर भागे बदमाश, हालत बेहद नाजुक

