पंजाब में मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जनवरी तक पड़ोसी राज्यों समेत पंजाब में फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते 21 से 23 तारीख तक बारिश की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन आसमान साफ रहने की संभावना है।
उधर, चंडीगढ़ में घने कोहरे के बीच आधी रात के बाद विजिबिलिटी 70 मीटर रह गई। पिछले तीन दिनों तक खिली अच्छी धूप के बाद जमीन से हवा में पहुंची नमी बुधवार शाम से ही कोहरे की परत में ढलने लगी और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच शहर के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।
पंजाब में इस समय ठंड का कहर जारी है और विभाग ने आज कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पंजाब के कई जिलों में गुरुवार रात भी घना कोहरा छाया रहा। कल धूप न निकलने के कारण दिन का तापमान भी 3.6 डिग्री गिर गया।

दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे
मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को घना कोहरा छाए रहने के अच्छे आसार हैं। आने वाले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। 18 जनवरी से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के दौरान शहर में बादल छाए रहेंगे लेकिन 21 जनवरी के बाद सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के दौरान अच्छी बारिश हो सकती है।
- पढ़ाई के दबाव ने ली एक और जान, पटना में 16 साल के NEET छात्र ने पंखे से लटककर की खुदकुशी
- LSG vs RR IPL 2026: राजस्थान ने लखनऊ को दिया 160 रनों का लक्ष्य, शमी, प्रिंस और मोहसिन ने झटके 2-2 विकेट
- पार्षद के परिजनों पर जानलेवा हमला: आरोपियों ने डंडा, रॉड और बेसबॉल बैट से पीटा, 3 नाबालिग समेत 12 गिरफ्तार
- पान में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म: वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर चाकू से हमला, आरोपी जुनैद गिरफ्तार
- हड़ताल के बीच संदिग्ध हालात में नहर में कूदा कर्मचारी—10 दिन बाद बेटी की शादी, अभी तक लापता

