शंभू बार्डर पर एक साल से भी अधिक समय से किसानों के धरना देने के कारण नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने जाने के लिए लोगों ने गांव के अंदर का रास्ता अपना लिया है लेकिन अब वहां पर भी लोगों के साथ नई मुसीबत खड़ी हो गई है।
बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले ग्रामीण ने अपनी दुकानदारी खोल रखी है। वह वहां से गुजरने वाले हर मुसाफिरों से रोक कर पैसा ले रहे हैं। इस पैसा वसूली के साथ वह यह तर्क दे रहे हैं कि उन्हें सड़क की मरम्मत करना पड़ रहा है जिसके कारण वह यह पर्ची काट रहे हैं।
ग्रामीण इसकी पर्ची काटकर आने जाने वालों को दे भी रहे हैं। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक नागरिक ने ग्रामीणों की अच्छी क्लास ली है जिसके बाद उसे जाने को कह दिए इसके बाद यह मामला पुलिस में चला गया है जिसके बाद सरपंच और कुछ ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
एसएसपी डॉ नानक सिंह ने कहा कि अवैध पर्ची काटने का मामला ध्यान में आने के बाद केस दर्ज किया गया है। इनमें गांव माड़ू के सरपंच बलजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह और हरविंदर सिंह को नामजद किया गया है जबकि तीन अज्ञात व्यक्तियों पर भी मामला दर्ज है। इस मामले में पंचायत व सरपंच की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे ओर गांव के सरपंच बलजिंदर सिंह ने बताया कि लगभग एक वर्ष से किसान धरना दे रहे हैं। इस कारण ट्रैफिक इस ओर डायवर्ट हो गया और सड़कें टूट गई हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

कई अन्य गांवों ने रास्ते भी बंद कर दिए हैं जिस कारण वाहन अब उनके गांव से गुजरने शुरू हो गए हैं। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर से मुलाकात कर हाईवे खोलने की मांग की गई थी पर रास्ता नहीं खोला गया। इसके बाद गांववासियों की ओर से गांव से गुजरने वाले वाहनों पर पर्ची लगाने का सुझाव आया जिसके बाद पर्ची लगाने का निर्णय पंचायत में प्रस्ताव पारित किया गया।
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: CM धामी ने संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड पुस्तक का किया विमोचन
- लखीसराय का डब्लू मुखिया गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को स्कॉर्पियो से ले गया था हजारीबाग, TRE-3 पेपर लीक में था शामिल
- ईरान में विनाश खत्म करेंगे बाबा महाकाल! धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महामंत्री, खुद को अध्यक्ष बताने के दावे पर कही ये बात
- Today’s Top News : 12वीं बोर्ड की हिंदी की परीक्षा रद्द, छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, रामकृष्ण केयर अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज, खल्लारी रोपवे हादसे में कांग्रेस की जांच समिति गठित, लकड़बग्घे की इलाज के अभाव में मौत, नगर पालिका का अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार
- 12वीं पेपर लीक मामला : पुलिस की जांच तेज, छात्रों से पूछताछ शुरू, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

