Rajasthan News: राजस्थान में पेपर लीक का एक और मामला सामने आया है। हाल ही में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा आयोजित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने की पुष्टि हुई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।

पेपर लीक का मामला
बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 23, 24 और 25 जनवरी को आयोजित की गई थीं। इनमें एप्लाइड एनाटोमी, एप्लाइड बायोकेमिस्ट्री और एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी जैसे विषय शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, इन परीक्षाओं के थ्योरी खंड से कुछ प्रश्नों की हस्तलिखित प्रति परीक्षा से पहले छात्रों के बीच प्रसारित हो गई। हालांकि, मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs) सुरक्षित पाए गए हैं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गोपनीयता और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया और एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही, जल्द ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी।
पुलिस जांच और कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि प्रश्न पत्रों के कुछ हिस्से छात्रों के बीच परीक्षा से पहले प्रसारित हुए थे। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 1992 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
अब तक पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन से प्रश्न पत्र लीक के मूल स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 46 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए DSP-ACP तैनात
- भारतीय जहाज पर ईरान का हमला! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने के दौरान IRGC ने हमला कर जब्त किया, पिछले दिनों भी की थी ऐसी हरकत
- उपेंद्र कुशवाहा की धिक्कार रैली में अपनों का ही साथ नहीं! पटना में जुटीं सिर्फ 4 महिलाएं, जिलों में फूंके राहुल गांधी के पुतले
- धामी सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, विपक्ष के खिलाफ लाएगी निंदा प्रस्ताव
- बीच सड़क ‘लव ट्राएंगल’ का विस्फोट: पति ने पत्नी और प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
