अमृतसर. पंजाब के स्कूलों में मिड-डे मील को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत स्कूलों में दिए जाने वाले दोपहर के भोजन के साप्ताहिक मेनू को लेकर नई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इन नए निर्देशों में कहा गया है कि विद्यार्थियों को कतार में बैठाकर मिड-डे मील इंचार्ज की निगरानी में भोजन परोसा जाना सुनिश्चित किया जाए।
1 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक लागू होंगे नए नियम
नए आदेशों में यह भी कहा गया है कि यदि किसी स्कूल में निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन नहीं बनाया जाता है, यानी यदि निर्देशों का पालन नहीं होता है, तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रमुख की होगी। ये दिशानिर्देश 1 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक प्रभावी रहेंगे। नए नियमों के तहत अब स्कूलों में हलवा नहीं दिया जाएगा।

नया साप्ताहिक मेनू जारी
सोमवार – दाल (मौसमी सब्जियों के साथ) और रोटी मंगलवार – राजमा, चावल बुधवार – काले चने / सफेद चने (आलू के साथ) और पुरी / रोटी, साथ में किन्नू गुरुवार – कढ़ी (आलू और प्याज के पकौड़े के साथ) और चावल शुक्रवार – मौसमी सब्जियां और रोटियां शनिवार – छोले, चावल और खीर
- Bihar Top News 02 may 2026: घर में घुस कर दिनदहाड़े हत्या, AEDO परीक्षा लेने वाली कंपनी ब्लैकलिस्टेड, नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए
- रुद्रप्रयाग, चमोली समेत इन जिलों में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- पीएम मोदी ने की अजय राय के स्वस्थ होने की कामना, सीएम योगी मुलाकात करने जाएंगे मेदांता
- बरगी डैम के बाद बाबरी घाट पर ‘मौत का खेल’: यात्रियों के साथ भारी वाहनों को लादकर पार कर रहे नाव, जबलपुर हादसे से भी नहीं जागा प्रशासन
- 10 मई को होगी प्रयास विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड, जानिए अन्य डिटेल्स
