अमृतसर : अमृतसर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां अमृतसर पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के लिए अपने साथ एक ‘यमराज’ को रखा है। यह ‘यम’ लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है और कह रहा है, “मेरी बात यहीं मान लो, नहीं तो मैं ऊपर जाकर समझाऊंगा।”
अक्सर ही पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते देखा जाता हैं। इसके बाद कई बार तो लोग उनकी बात मान लेते हैं कि वे हमें हमारी भलाई के लिए नियमों का पालन करने को कह रहे हैं, जबकि कई लोग सिर्फ चालान से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने का दिखावा करते हैं।

ऑनलाइन चालान भेजने की तैयारी
इस बारे में जब पुलिस अधिकारी दलजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अब लोगों के घर-घर तक ऑनलाइन चालान भेजने की तैयारी कर ली गई है, इसलिए लोगों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस समय-समय पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करती रही है, लेकिन इस बार वे ‘यमराज’ साथ लेकर आए हैं, वह लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, ताकि उनकी कीमती जान किसी भी तरह से खतरे में न आए।
- शिक्षण गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर बैठक आयोजित
- खबर का असर: सर्चिंग के नाम पर गोवा ट्रिप करने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन अटैच
- महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को शहजादपुर में राज्य स्तरीय समारोह, मंत्री श्याम सिंह राणा ने गांव-गांव पहुंच दिया निमंत्रण
- Today’s Top News : पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की कोशिश, नकली Everest मसाले का भड़ाफोड़, 133 दिन से डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से करोड़ों की ठगी, महिला गार्ड की मौत पर बवाल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- CG News : जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, जल्द पुनर्निर्माण के दिए निर्देश
