अमृतसर. पंजाब सरकार ने जगराओं के तहसीलदार रंजीत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। तहसीलदार पर अपने अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप है। उन्होंने एक तहसील में बैठकर दूसरी तहसील के प्लॉटों की रजिस्ट्री कर दी थी, जिससे सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।
रंजीत सिंह लुधियाना तहसील (पूर्वी) में बैठकर जगराओं की छह रजिस्ट्रियां कर चुके थे। इस अनियमितता के कारण उनके खिलाफ कठोर कदम उठाया गया। रंजीत सिंह को जगराओं तहसील की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वह लुधियाना पूर्वी तहसील के अतिरिक्त चार्ज पर अधिक समय बिताते थे और जगराओं में केवल शाम 3:30 बजे के बाद पहुंचते थे।
इससे लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सरकार ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार रंजीत सिंह को निलंबित कर दिया है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

लोगों को हो रही थी परेशानी
– रजिस्ट्री कराने के लिए लंबी लाइनें लगती थीं, लेकिन तहसीलदार के देर से आने के कारण कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता था।
– दूसरे दिन रजिस्ट्रियां करनी पड़ती थीं, जिससे लोगों का समय और पैसा बर्बाद होता था।
– कई बार सरकारी नियमों की अनदेखी कर शाम 5 बजे के बाद भी रजिस्ट्रियां की जाती थीं।
- ‘तेरा किसी और के साथ…’, बीवी और बेटी को मारा चाकू, फिर खुद ने ही पुलिस को फोन कर दी जानकारी, हैरान कर देगी वारदात
- ‘हम सब लोग बहुरंगी रहे…’, अखिलेश यादव ने सैफई में मनाई होली, कहा- यह त्योहार हमें एकता और भाईचारे का देता संदेश है
- Holi 2026 : रंगों के पर्व पर मुख्यमंत्री भजनलाल, अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने दी शुभकामनाएं, प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश
- कोटा में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट: CM भजनलाल शर्मा करेंगे शिलान्यास, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई उड़ान
- मुजफ्फरपुर में ‘रंग बरसे’ की धूम: मारवाड़ी युवा मंच के होली उत्सव में सैकड़ों महिला-पुरुष झूमे, जमकर उड़े रंग-गुलाल
