Jaipur Marathon: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित 16वीं एयू जयपुर मैराथन में देश-विदेश के धावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 2 फरवरी को आयोजित इस प्रतिष्ठित दौड़ में हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का जोश देखने लायक था। इस साल की थीम “दौड़ते कदमों का उत्सव” रखी गई थी।

सीएम भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी
इस मैराथन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सुबह 3 बजे से ही प्रतिभागी जुटने लगे थे, और मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इस आयोजन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है, और इस तरह के आयोजनों से समाज में फिटनेस और जागरूकता का संदेश फैलता है।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना कर चुकी है और आगामी वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने की योजना बना रही है।
‘ओम’ मंत्र के साथ बना नया रिकॉर्ड
जयपुर मैराथन हर साल न केवल फिटनेस और एकता का संदेश देती है बल्कि नए रिकॉर्ड भी बनाती है। इस बार खास बात यह रही कि 14,000 से अधिक धावकों ने ‘ओम’ मंत्र का जाप करते हुए दौड़ लगाई। इसके अलावा, 10,000 से अधिक महिला धावकों ने पीले दुपट्टे पहनकर दौड़ पूरी की, जिससे एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Crime: कलयुगी मां ने 5 महीने की बच्ची को उतारा मौत के घाट, बचाने आया 2.5 साल का बेटा भी हुआ घायल
- MP में भीषण गर्मीः भोपाल के स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
- कोलंबिया में बम धमाके में 14 लोगों की मौत, 38 से ज्यादा घायल; राष्ट्रपति ने हमलावरों को बताया ‘फासिस्ट’ और ड्रग तस्कर
- खारी बावली के बाद मजीठ मंडी भी हरियाणा में! CM सैनी का बड़ा दांव, सोनीपत बनेगा नया ट्रेड हब”
- उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार…
