Bhilai Crime News: प्रतीक चौहान. रायपुर/भिलाई. दुर्ग की छावनी पुलिस ने 50 हजार रूपए की नशीली गोलियों के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बैकुण्ठधाम मैदान मंच के पास चार व्यक्ति नशीली टेबलेट (गोली) की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से सफेद रंग के कैरी बैग में रखी 7,425 नशीली टेबलेट बरामद की, जिसकी कुल कीमत ₹49,500 आंकी गई. इसके अलावा, एक पल्सर मोटरसाइकिल (CG07CK1278) जिसकी कीमत ₹1,00,000 भी जब्त की गई. आरोपियों से पूछताछ के दौरान राहुल गिरी ने खुलासा किया कि उसने यह टेबलेट रायपुर निवासी आकाश राय नामक व्यक्ति से खरीदी थी. वहीं, वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि उसने अवैध व्यापार से अर्जित धन से उक्त पल्सर मोटरसाइकिल खरीदी थी और इसका उपयोग नशीली टेबलेट की बिक्री में किया जाता था.
जानकारी के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध NDPS अधिनियम की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया.
इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- राहुल गिरी (26 वर्ष), निवासी गांधी नगर, भिलाई 3
- शुभम नंदी (30 वर्ष), निवासी शारदा पारा, कैंप 2, भिलाई
- आसुतोष साहू (27 वर्ष), निवासी आजाद चौक, पुरानी भिलाई
- वेद प्रकाश तिवारी (21 वर्ष), निवासी गांधी नगर, भिलाई 3
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में गर्मी का टॉर्चर, 12 जिलों में लू की चेतावनी, जानें अपने शहर का तापमान
- Rajasthan News: राजस्थान में एक्शन मोड में भजनलाल सरकार: भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं, कई हुए बर्खास्त
- राज्यसभा चुनावः शरद पवार, रामदास आठवले, अभिषेक मनु सिंघवी, फूलो देवी नेताम, लक्ष्मी वर्मा समेत 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित, अब लड़ाई सिर्फ 11 सीटों पर
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली चुनाव रद्द करने की मांग, AAP सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस, नमो भारत स्टेशन पर हाईटेक को-वर्किंग स्पेस, अल फलाह यूनिवर्सिटी अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को अंतरिम जमानत, शराब घोटाला केस: दिल्ली हाईकोर्ट से CBI को राहत, दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम को बड़ी राहत
- CG Assembly Budget Session: बजट सत्र का आज 7वां दिन, प्रश्नकाल में CM समेत कई मंत्री देंगे जवाब, स्मार्ट सिटी मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव से गरमा सकता है सदन

