गुरदासपुर. पंजाब से विदेश जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और उसके साथ इसके नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के इरादे भी. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमे विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा गया है. गुरदासपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहां एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 13.90 लाख रुपये की ठगी करने का केस दर्ज किया है.
पुलिस के जांच अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सोम लाल निवासी घुराला थाना तिबड़ ने बताया कि उसके बेटे करण कुमार को ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहां एक कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा किया गया है, इसके लिए उससे कुल 13,90,000 रुपये लिए गए. शिकायत की जांच डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, कमांड सेंटर गुरदासपुर ने की.
जांच के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुनील सिंह निवासी दलपत खाकरा, थाना नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. आपको बता दें कि इसके पहले भी कई मामले आमने आए हैं, जिसमें दलाली के रूप में लोगों ने विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम से मोटी रकम वसूली है लेकिन पैसा लेने के बाद वह फरारा हो जाते हैं.
- 3 दिन से लापता किशोरी का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
- अवैध रूप से चल रहीं लगभग 40 स्कूल वैन जप्त: जबलपुर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, उड़ रही थीं सुप्रीम कोर्ट के नियमों की धज्जियां
- अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, करनाल पहुंचे यूपी पुलिस ने आरोपी आर्यन के घर की कुर्की की
- गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने पर विवाद, पुलिस से झूमाझटकी, 4 आरोपी गिरफ्तार
- कांगो नदी पर दो नावों की टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत; दर्जनों लापता लोगों की तलाश जारी

