Share Market Update: शेयर बाजार में आज, 6 फरवरी को गिरावट है. सेंसेक्स करीब -252.12 (-0.32%) अंकों की गिरावट के साथ 78,019.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी करीब -85.55(-0.36%) अंकों की गिरावट के साथ 23,610.75 के स्तर पर है.
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.26 प्रतिशत और रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.10 प्रतिशत की गिरावट है. मेटल और एफएमसीजी में भी करीब आधा फीसदी की गिरावट है. फार्मा और आईटी इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बिजनेस कर रहे हैं.
No 1 Car of 2024 in India: मारुति की ये कार बनी बनी नंबर 1, जानिए SUV सेगमेंट में किसका दबदबा…
वैश्विक बाजार का क्या है हाल ? (Share Market Update)
एशियाई बाजार में जापान का निक्केई 0.15 प्रतिशत और कोरिया का कोस्पी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बिजनेस कर रहा है.
एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 5 फरवरी को विदेशी इनवेस्टर्स (एफआईआई) ने 1 हजार 682.83 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे. बदले में घरेलू निवेशकों (DII) ने 996.28 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे.
5 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44 हजार 873 पर क्लोज हुआ. S&P 500 इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6 हजार 061 पर क्लोज हुआ. नैस्डैक इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19 हजार 692 पर क्लोज हुआ.
MTNL Share Price: 16 हजार करोड़ की एसेट मोनेटाइजेशन को हरी झंडी, करीब 17% उछले शेयर, कंपनी पर 31,944 करोड़ का कर्ज
कल सेंसेक्स भी बाजार में थी गिरावट (Share Market Update)
कल यानी 5 फरवरी को सेंसेक्स 312 अंकों की गिरावट के साथ 78 हजार 271 पर क्लोज हुआ. निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 23 हजार 696 पर क्लोज हुआ. वहीं, बीएसई स्मॉल कैप 709 अंकों की बढ़त के साथ 50 हजार 510 पर क्लोज हुआ.
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही. निफ्टी के 50 शेयर्स में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी रही. एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ क्लोज हुआ.
- 17 March History : साइना नेहवाल का जन्म… श्रीलंका ने जीता वर्ल्ड कप… पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- होर्मुज स्ट्रेट में वॉरशिप तैनाती पर ट्रंप को लगा झटका, चीन से लेकर जर्मनी-जापान तक का जवाब मिल गया
- 17 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- 17 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के पैसों की सिचुएशन रहेगी अच्छी, जानिए अपना राशिफल
- Bihar Morning News : भाजपा कार्यालय में जश्न का आयोजन, NDA सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पुतला दहन, RJD की प्रेस-कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

