पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 7 मार्च 2025 से शुरू होंगी। पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की होगी, इसके बाद गणित, पंजाबी और हिंदी की परीक्षाएं क्रमशः 10, 11 और 12 मार्च को आयोजित की जाएंगी। अंतिम परीक्षा 13 मार्च को पर्यावरण अध्ययन की होगी।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ये परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।
5वीं कक्षा की परीक्षा तिथियां :
तिथि विषय
7 मार्च 2025 अंग्रेजी
10 मार्च 2025 गणित
11 मार्च 2025 पंजाबी
12 मार्च 2025 हिंदी
13 मार्च 2025 पर्यावरण अध्ययन
कैसे डाउनलोड करें PSEB 5वीं कक्षा की डेटशीट 2025?
विद्यार्थी और अभिभावक निम्नलिखित चरणों का पालन करके डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर “PSEB 5वीं डेटशीट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
नई स्क्रीन पर परीक्षा तिथियों की PDF फाइल खुलेगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।
पिछले साल की परीक्षाएं
पिछले वर्ष 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 से 14 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। ये परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चली थीं और स्व-परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थीं।
- Rajasthan News: न बैंड-बाजा, न बाराती; दो युवा IAS अफसरों ने कलेक्ट्रेट में रचाई सिंपल सी शादी, मिसाल बनी इनकी लव स्टोरी
- राबड़ी देवी ने उठाया छात्रा के खुदकुशी का मामला: नीतीश सरकार को जमकर लताड़ा, परीक्षा छुटने पर ट्रेन से कटकर की थी खुदकुशी
- ‘वो एक कातिल और धोखेबाज है…’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर पर एक्स वाइफ ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- जबरन अबॉर्शन के लिए किया मजबूर
- एक ऐसा IAS जो राज्य का मुख्य सचिव तक बना, घोटाले का दाग एक सफल जीवन का अंत कर देता है, जाने पूरी बात
- किशनगंज में मामूली विवाद के बाद जेवर और नकदी लेकर महिला लापता, पति ने दर्ज कराई FIR


