RPF Raid in Dominos: प्रतीक चौहान. रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने आज दुकानों में स्टॉफ के आईडी कार्ड जांच करने का अभियान चलाया. इस दौरान Dominos समेत ली रॉय (एमएफसी) में मौजूद तमाम दुकानों पर भी टीम ने दबिश दी. आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित Dominos के 5 स्टॉफ बिना आईडी कार्ड के मिले. इस सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया.

इसके अलावा रेलवे स्टेशन स्थित अन्य स्टॉलों में भी स्टॉफ के आई कार्ड चेक किए गए. आरपीएफ के सूत्रों का कहना है कि रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद हर दुकानदारों को अपने स्टॉफ के संबंध में आरपीएफ को जानकारी देना अनिवार्य है, वहीं उन्हें अपना पुलिस वेरिफिकेशन भी कराना है. लेकिन रेलवे स्टेशन परिसर में दुकानदार सही तरीके से इसका पालन नहीं कर रहे है. हालांकि आरपीएफ के अधिकारियों ने दुकानदारों को अल्टीमेटम दे दिया है कि यदि उन्होंने इस नियम का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ नियमों के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. गुरूवार को करीब 20 से अधिक ऐसे लोगों पर आरपीएफ ने कार्रवाई की है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- आरक्षक का सनसनीखेज आरोपः SP बंगले में लगवाए जाते झाडू-पोछा, बर्तन भी धोते है, वीडियो जारी कर बताई आपबीती
- जिंदा जल गई ‘जिंदगी’: चलती कार बनी आग का गोला, पति के नजरों के सामने जलकर पत्नी ने तोड़ा दम, हादसा जानकर दहल उठेगा दिल
- दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए फीडबैक का मौका, 13 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे
- MP में फिरौती गैंग पर SIT का बड़ा एक्शन: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा प्रदीप शुक्ला मुरैना से गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी
- बरनाला में 4 दिन से लापता युवक की झाड़ियों में मिली क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका से सनसनी

