Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य के लिए पैसे बचा रहे हैं, तो आपको किसी अच्छी स्कीम में पैसे निवेश करने चाहिए, ताकि आप अपनी बेटी के बड़े होने तक एक अच्छा फंड जोड़ सकें. आज हम आपको एक ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें निवेश करके आप अपनी बेटी के लिए एक अच्छा फंड इकट्ठा कर सकते हैं. आइए जानते हैं.
अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आप सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में निवेश शुरू कर सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना सरकार की एक बहुत ही लोकप्रिय योजना है. इस योजना में आप थोड़ा-थोड़ा निवेश करके एक बड़ा फंड जोड़ सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना एक बहुत ही खास योजना है. यह योजना खास तौर पर लड़कियों के लिए शुरू की गई है. इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर खाता खोलकर निवेश कर सकते हैं.
सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल या उससे कम उम्र की लड़की के लिए खाता खोला जा सकता है. इतना ही नहीं, सिर्फ 250 रुपये से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है.
योजना के तहत निवेश किया गया पैसा बेटी के 21 साल की होने पर मिलता है. वहीं, आपको इस योजना में 15 साल तक निवेश करना होता है. यह योजना 8.2 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न देती है.
इस तरह निवेश करने पर 70 लाख का फंड इकट्ठा होगा
अगर आप अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल 1.50 लाख रुपये लगातार 15 साल तक निवेश करते हैं, तो आप इस योजना में कुल 22,50,000 रुपये निवेश करेंगे. जब बेटी 21 साल की हो जाएगी, तो आपको ब्याज समेत कुल 69,27,578 रुपये मिलेंगे. इसमें 46,77,578 रुपये सिर्फ आपके ब्याज के लिए होंगे.
- Bihar Morning News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक, जदयू की बैठक, बीजेपी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस की प्रेस-कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 20 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 20 मार्च महाकाल भस्म आरती: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मस्तक पर चंद्र-बिल्व पत्र अर्पित, यहां कीजिए भगवान महाकाल के दर्शन
- रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश
- राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रेम मंदिर में राधा कृष्ण का किया दर्शन-पूजन, लेजर शो ने मोहा मन
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

