Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

गांव लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय सीताराम मेघवाल अपनी पत्नी गौरा देवी (30), बेटी ऋतिका (4) और दो साल के बेटे के साथ सरदारशहर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में आसपालसर के पास उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी।
अस्पताल ले जाते समय मासूम बेटे ने तोड़ा दम
हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीताराम और उनकी बेटी ऋतिका को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौरा देवी और उनके बेटे को चूरू अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम बेटे ने दम तोड़ दिया। गौरा देवी का इलाज चूरू के एक अस्पताल में जारी है।
परिवार में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- शादी के 6 दिन बाद युवक की गोली मारकर हत्या, मछली मारने का बहाना बनाकर साथ ले गए थे दोस्त
- CG Morning News : CM साय आज कर्मा महोत्सव में होंगे शामिल, बैज बोले- विपक्ष की निंदा के लिए विशेष सत्र धन की बर्बादी, उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आज… पढ़ें और भी खबरें
- MP Nigam Mandal: राम निवास रावत को बड़ी जिम्मेदारी, वन विकास निगम के बने अध्यक्ष
- सोनीपत एनएच 44 पर मौत का तांडव, टायर फटने के बाद खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, एक की मौत
- HCS परीक्षा आज: 49 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए सुबह 4 बजे से चलीं स्पेशल बसें

