जालंधर में दो दिन शराब और मांस की दुकानों में बिक्री प्रतिबंधित रखी गई है। इसके लिए आदेश जारी हो गया है। श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में जिला प्रशासन ने 12 फरवरी को शोभायात्रा के रास्ते व धार्मिक स्थानों पर मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाई है।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे शहर में जोरदार तैयारी की जा रही है। अलग अलग स्थानों से शोभायात्रा निकलेगी जहां लोग शामिल होंगे। शराब और मांस की बिक्री पर दो दिन की मनाही को लेकर डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने यह आदेश जारी किया है।

डीसी ने कहा इस दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जालंधर में उक्त आयोजन के दौरान शोभायात्रा मार्ग और धार्मिक समारोह स्थल के पास 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
- बंगाल चुनावः ममता बनर्जी ने नामांकन भरा, सुवेंदु अधिकारी से होगी टक्कर, असम समेत तीन राज्यों में कल मतदान
- CG News : रिटायर्ड एएसआई के घर दूसरी बार चोरी, बेटे की बारात निकलते ही चोरों ने बोला धावा
- इंदौर नगर निगम बजट सम्मेलन में बवाल! मुस्लिम महिला कांग्रेस पार्षद का वंदे मातरम पर भड़काऊ बयान, बोली- ‘तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवा कर दिखाओ’, सदन में गूंजे ‘वंदे मातरम’ के नारे
- पूर्व गृहमंत्री का भाजपा पर सनसनीखेज आरोप: राज्यसभा चुनाव में षड्यंत्र की जताई आशंका, कहा- ‘खरीद-फरोख्त से बनी सरकार’
- टाइपिंग ना आने का इनाम! एक मिनट में 25 शब्द टाइप नहीं कर पाए बाबू, डिमोशन कर बनाए गए चपरासी

