दिल्ली में हुई करारी हार के बाद आज अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बड़ी बैठक आयोजित की, जिसने कई दिग्गज शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल थे। केजरीवाल ने इस दौरान चुनाव में सहयोग देने वालों को धन्यवाद दिया और आभार जताया।
आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की पूरी कैबिनेट और हमारे सभी विधायकों की कपूरथला हाउस में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग हुई। इस दौरान विधायक मौजूद थे सभी ने केजरीवाल से मुलाकात की। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने दिल्ली चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की थी। इसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने पंजाब के नेताओं को धन्यवाद दिया, इस दौरान कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आए।

कांग्रेस ने लिया मजा
पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने चुटकी ली है। उन का कहना है कि यह उनकी पार्टी है, उन्हें बैठक करनी चाहिए, लेकिन अगर वह हार के तुरंत बाद बैठक कर रहे हैं तो इसका अलग मतलब है। वह खुद डरे हुए है। पार्टी में फूट की चर्चा भी सुनाई दे है। वह दिल्ली हार चुके हैं, इसलिए उन्हें दिल्ली के नेताओं को बुलाकर मंथन करना चाहिए, लेकिन पंजाब के विधायकों को बुलाया गया है।
- बेऊर जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, NDA के पक्ष में डाला वोट, नीतीश के राज्यसभा जाने पर…
- भाई के साथ मौत का सफरः तेज रफ्तार वाहन ने 2 बाइकों को मारी ठोकर, 2 चचेरे भाइयों की उखड़ी सांसें, 1 गंभीर घायल
- गर्मी में पहने इस मटेरियल के कपड़े, गर्मी से मिलेगी राहत …
- भोजशाला मामले में सुनवाई आज: हाईकोर्ट में विस्तार से होगी बातचीत, ASI सर्वे रिपोर्ट पर दावे-आपत्तियों पर होगी बहस
- राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर: डीके शिवकुमार का दावा-4 लोग आए थे, दो हिरासत में

