Rajasthan News: राजस्थान में 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 15 फरवरी तक आवेदन भर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की समयसीमा 7 दिन के लिए बढ़ाई गई थी।

पहले 5 फरवरी को आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 12 फरवरी कर दिया गया था। अब, विभाग ने इसे तीन और दिन बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन पंजीयक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है।
कम आवेदन के कारण फैसला
पंजीयक नरेंद्र कुमार सोनी के अनुसार, अभी तक उम्मीद के मुताबिक आवेदन नहीं मिले हैं, इसलिए तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अंतिम मौका होगा और 15 फरवरी के बाद कोई और बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी के आधार पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
अभी तक कितने आवेदन हुए?
- 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 89% आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।
- 5वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 82% आवेदन ही अब तक जमा हो पाए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- दर्दनाक हादसाः खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला मजदूर, दूसरे की किसी तरह बची जान
- ‘जीरो बैलेंस पर भी 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली…’, स्मार्ट मीटर पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा बयान, कहा- रविवार, त्योहार-अवकाश के दिन बिजली न काटी जाए
- ‘अमित शाह को करना चाहिए दिल्ली का दौरा’, जानें क्यों तेजस्वी ने गृहमंत्री को दी यह सलाह?
- रामअवतार जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी की याचिकाओं को एक साथ किया टैग, 23 अप्रैल को होगी संयुक्त सुनवाई
- नूंह के केराका गांव में आग का कहर: भूसा राख, भैंस की दर्दनाक मौत, अर्टिगा गाड़ी भी जली
