Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट, जो लंबे समय से न्यायाधीशों की कमी से जूझ रहा है, को एक और नया न्यायाधीश मिला है। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को वारंट जारी कर कोटा के वकील मनीष शर्मा को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया। इसके बाद केंद्र सरकार ने भी उनकी नियुक्ति का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

मनीष शर्मा अगले सप्ताह जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके शपथ लेने के साथ ही हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो जाएगी। हालांकि, हाईकोर्ट में कुल 50 स्वीकृत पद हैं, जिससे अब भी 16 पद रिक्त रहेंगे। अब तक हाईकोर्ट में कभी भी सभी 50 पदों पर नियुक्तियां पूरी नहीं हुई हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में मुकदमे लंबित हैं।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक राजस्थान हाईकोर्ट में 6,68,571 मामले लंबित हैं। नव नियुक्त न्यायाधीश मनीष शर्मा ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1993 में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया था। वे अब तक राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल मामलों के विशेषज्ञ के रूप में पैरवी कर रहे थे।
गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई थी। इनमें चंद्रशेखर शर्मा, प्रमिल कुमार माथुर और चंद्र प्रकाश श्रीमाली शामिल हैं, जो 1992 बैच के अधिकारी हैं।
पढ़ें ये खबरें
- बेलागंज गैंगरेप के सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार, चलती ट्रेन में साजिश रच किया था सामूहिक दुष्कर्म
- Share Market Update : 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी करीब 300 अंक बढ़त, जानिए किस शेयर में कितनी तेजी ?
- भिवानी में तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आंधी-बारिश से गिरे दर्जनों पेड़ ,रास्ते बंद
- ‘कमल खिलेगा, नया इतिहास गढ़ेगा..’ बंगाल चुनाव में UP के नेताओं का प्रभाव, परिणाम में बदल रहा योगी-मोदी की जोड़ी पर जनता का भरोसा!
- Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में सीएम रंगास्वामी आगे, बीजेपी गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
